Hindi News / General News / दिशा की बैठक 25 जनवरी को चूरू जिला परिषद सभागार में

दिशा की बैठक 25 जनवरी को चूरू जिला परिषद सभागार में

सांसद राहुल कस्वां के मिडिया प्रभारी विकास बेनीवाल ने बताया


चुरु, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक 25 जनवरी को सांसद राहुल कस्वां की अध्यक्षता में आयोजित होगी। सांसद राहुल कस्वां के मिडिया प्रभारी विकास बेनीवाल के अनुसार सांसद के निर्देशानुसार चूरू जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारीयों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने को कहा है।

सांसद कस्वां 2022 की इस पहली दिशा बैठक में जिले के समस्त विभागीय अधिकारीयों के साथ विभिन्न योजनाओं की व्यापक चर्चा करेंगे और आगामी विकास कार्यों की क्रियान्विति हेतु उपयुक्त दिशा निर्देश जारी करेंगे। कोरोना महामारी के चलते बैठक दो पारीयों में सुबह 11:30 बजे एवं दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur