Hindi News / General News / जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने किया जिला कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने किया जिला कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में पीआरओ पूरणमल ने किया ध्वजारोहण


सीकर, स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, निदेशक सांख्यिकी इंदिरा शर्मा, सीकर उपखण्ड अधिकारी सीकर गरिमा लाटा, धोद मिथलेश कुमार, पीआरओ पूरण मल, यूआईटी सचिव राजपाल यादव, सहायक कलेक्टर मुख्यालय मुनेश कुमारी, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश लाटा, हरिसिंह, श्रीनिवास जाखड, साहित्यकार महावीर पुरोहित, निजी सहायक सर्वेश माथुर, समाज सेवी विनोद नायक सहित जिला स्तरीय अधिकारी, अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय (सूचना केन्द्र) में पीआरओ पूरणमल ने प्रातः 8.15 बजे झण्डारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष, हेमन्त सिंह पालावत वरिष्ठ सहायक, रमेश कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक, रोहिताश्व कुमार कनिष्ठ सहायक, नदीम, मुकेश, संदीप नायक, प्रमोद, विनीत शर्मा, दिनेश वर्मा, नरेन्द्र कुमार, सूचना सहायक, विमल कुमार टांक, लोकेश सैन, समाज सेवी विनोद नायक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur