Hindi News / General News / जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने ली खाटूश्यामजी में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने ली खाटूश्यामजी में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक

मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में

खाटूश्यामजी, [प्रदीप सैनी ] बाबा श्याम के दर्शन को आने वाले श्याम दर्शनार्थियों को सुगमता पूर्वक दर्शन हो तथा खाटूश्यामजी का समुचित विकास हो। इसको लेकर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने गुरुवार को मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर के साथ पुलिस अधिक्षक कुंवर राष्ट्रदीप भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा रींगस से खाटूश्यामजी तक बायीं तरफ पैदल यात्रियों के लिए पांच मीटर चौड़ा पदमार्ग बनाया जाएगा जिसमें लाईटिंग की व्यवस्था भी रहेगी। इसके साथ ही कस्बे की सफाई व्यवस्था पर जिला कलेक्टर ने नाराज़गी जताते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगरपालिका को दिशा निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था सुचारू हो इसके लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी 15 नवम्बर से 25 सफाईकर्मी व एक ट्रेक्टर दर्शन मार्ग में सफाई के लिए लगायेगी। इसके साथ ही लखदातार मैदान में टीनशेड लगेंगे और लखदातार मैदान व प्रवेश द्वार पर निशान रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी और लखदातार मैदान के बाहर निकास द्वार पर गेट लगाया जाएगा। श्याम मंदिर में दर्शन को आने वाले श्याम भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए दर्शन मार्ग का विस्तार किया जाएगा। जिससे श्याम भक्त सुगमतापूर्वक दर्शन कर सकेंगे। बैठक में निर्णय हुआ कि फतेहाबाद धर्मशाला के सामने वाले रास्ते पर श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा सीसी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं बाबा श्याम के मंदिर के विस्तार का कार्य प्रगति पर चल रहा है। ऐसे में फाल्गुन मेले से पूर्व मंदिर निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन मंदिर बंद रखा जाएगा। वहीं कृष्णा सर्किट योजना में बने रेस्ट रूम, शौचालय, आवास रूम को भी शुरू करने को कहा गया हैं। जिला कलेक्टर ने कस्बे से दर्शन मार्ग से अतिक्रमण हटाने व निर्माण स्वीकृति 40 फीट पर देने के लिए नगरपालिका को पाबंद किया। इसके साथ ही कस्बे में भिखारियों को भी पूर्णतया हटाया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार विपुल चौधरी व थानाधिकारी सुभाष यादव को निर्देशित किया गया हैं। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा झुग्गी झोपड़ी में दिये जाने वाले कनेक्शन बंद करने के लिए आदेशित किया गया। बैठक में बताया कि कस्बे के प्रत्येक दुकानदार को स्वयं का कचरा पात्र रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर नगरपालिका दुकानदार का चालान काटेगी। इसके साथ ही सड़कें, पाईप लाईन, गंदे पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा गया हैं। बैठक में उपखंड अधिकारी प्रतिभा वर्मा, वृताधिकारी विजय सिंह, श्री श्याम मंदिर कमेटी के ट्रस्टी प्रताप सिंह चौहान, संतोष शर्मा, विकास शर्मा, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अश्वनी कुमार, सार्वजनिक निर्माण विभाग की अल्का मील, नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह चंदेलिया, लेखाकार विष्णु जांगिड़ सहित कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur