Hindi News / General News / जिला कलेक्टर ने किया गोपीनाथ गौशाला का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने किया गोपीनाथ गौशाला का निरीक्षण

अपने हाथों से गायों को गुड़, रोटी और हरा चारा भी खिलाया

सीकर, जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने गुरुवार को सालासर रोड स्थित गोपीनाथ गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालकों से गायों के भोजन व चिकित्सा के अलावा गौ शाला संचालन की पूरी जानकारी ली। अपने हाथों से गायों को गुड़, रोटी और हरा चारा भी खिलाया। जिला कलेक्टर ने यहां गोशाला की व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही। इस मौके पर गोपाल सोमाणी, ओमप्रकाश गाड़ोदिया, मणिशंकर काबरा, दिनेश बियाणी, हुकमचंद तोदी, राजू खंडेलवाल, विजय झाझुका, संजय शर्मा, चितरंजन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला कलेक्टर का माला व शॉल पहनाकर उनका स्वागत- सम्मान भी किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur