Hindi News / General News / जिला स्तरीय डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर पुरस्कार 2020 के लिए आवेदन पत्रा मांगे

जिला स्तरीय डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर पुरस्कार 2020 के लिए आवेदन पत्रा मांगे

21 सितम्बर तक

सीकर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक बैरवा ने बताया कि जिला स्तरीय भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पुरस्कार 2020 दिये जाने के लिए आवेदन पत्रा आमंत्रित किये गये है। पुरस्कार में मात्रा प्रशस्ति पत्रा दिया जायेगा, कोई नगद राशि नहीं दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार, अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार, अम्बेडकर न्याय पुरस्कार के लिए आवेदन पत्रा मांगे गये है। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए व्यक्ति, संस्था द्वारा अपना आवेदन पत्रा दो प्रतियों में तैयार कर 21 सितम्बर 2020 तक कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सीकर में जमा कराये जा सकते है। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रा स्वीकार नहीं किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur