Hindi News / General News / संभागीय आयुक्त दिनेश यादव का झुंझुनूं दौरा

संभागीय आयुक्त दिनेश यादव का झुंझुनूं दौरा

सभी योजनाओं में जिले काे टॉप फाइव में रहने का दिया टारगेट

झुंझुनूं, संभागीय आयुक्त दिनेश यादव गुरुवार को झुंझुनू दौरे पर रहे। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और कोरोना प्रबंधन के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें विभिन्न दिशा निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त यादव ने कहा कि झुंझुनूं जिला हर क्षेत्र में, हर योजना में अव्वल रहने वाला जिला है। ऐसे में किसी भी योजना में टॉप फाइव में तो शामिल होना इस जिले के लिए अनिवार्य है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी जी-जान से मेहनत करें। उन्होंने जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि लक्ष्मण सिंह कुड़ी संजीदा अफसर है और पूरी टीम को साथ लेकर चलते हैं। ऐसे में किसी भी विभाग में कहीं भी कोई परेशानी होने पर कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी के माध्यम से समाधान करवाया जा सकता है। बैठक में एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी समेत सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur