Hindi News / General News / भाजपा द्वारा दिव्य काशी – भव्य काशी कार्यक्रम संपन्न

भाजपा द्वारा दिव्य काशी – भव्य काशी कार्यक्रम संपन्न

लावरेश्वर महादेव मंदिर में भाजपाइयों ने शिव को रिझाया

झुंझुनूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ में आयोजित कार्यक्रम दिव्य काशी भव्य काशी की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू द्वारा श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व मैं भगवान शिव का पूजन अभिषेक कर प्रोजेक्टर के माध्यम से काशी विश्वनाथ की झलकियां व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया व नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विद्वान आचार्य पंडित उमेश अवस्थी के सानिध्य में भगवान शिव का दूध, जल व पंचामृत से अभिषेक किया गया तथा षोडशोपचार से पूजन कर महाआरती ली गई। इस मौके पर पकौड़ी की ढाणी आश्रम के पीठाधीश्वर आकाश गिरी महाराज व मंदिर महंत उमेद अवस्थी का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर आकाश गिरी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस युग के महानायक हैं, जिन्होंने धर्म को बचाने के लिए अन्योन्य प्रयास किए है । वसुदेव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात करते हुए भारत देश को विश्व शक्ति , स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में अनवरत कार्य कर रहे हैं। ऐसे महापुरुष कई युगों में एक बार पैदा होते हैं। उनकी भारत वासियों व धर्म के प्रति आस्था अनुकरणीय है। मोदी भारत वासियों की इच्छाओं का सम्मान करना जानते हैं। इस मौके पर अतुल खीचड़, महिला मोर्चा की सावित्री सैनी , नगर महामंत्री दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल , नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, विकास पुरोहित ,नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी , पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, सौरभ सोनी, सुनील शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur