Hindi News / General News / दिव्यांगजनों की मासिक बैठक आयोजित

दिव्यांगजनों की मासिक बैठक आयोजित

गणेश नारायण धर्म कांटा चौधरी काॅलानी में

चिडावा, आज परमहंस दिव्यांग सेवा समिति चिडावा जिला झुंझुनूं राजस्थान की मासिक बैठक गणेश नारायण धर्म कांटा चौधरी काॅलानी में आयोजित की गई। जिसमे 20 दिव्यांगजनों की जन सुनवाई की गई। बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता होशियार सिंह ने कि। मंच का संचालन जिला महामंत्री झुंझुनूं अरूण कुमार दाधिच ने किया। सभी दिव्यांगजन की समस्याओं को सुना गया जिसके बाद सभी ने चिडावा में कैम्प लगवाने के लिए कहा। बैठक में एक व्हीलचेयर, दो ट्राई साइकिल, 1 बैशाखी, 2 स्वरोजगार त्रर्ण फार्म, 1 रेल्वे पास, 1 कान की मशीन आदी के फार्म तैयार किये गये। नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। चिडावा में जिला स्तरीय कैम्प लगवाने के लिए विचार किया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमे होशियार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया, दया सिंह को सुचना प्रभारी, दया सिंह की रीढ कि हड्डी जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान टुट गई थी। वे दिव्यांग हो गये। उन्हें सुचना प्रभारी बनाया गया। बैठक में रतिराम, सुरेन्द्र, मोमन सिंह प्रवक्ता, मुनेश, सज्जन, अरूण कुमार, सुमेर, जितेन्द्र, समुंदर सिंह आदी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur