Hindi News / General News / दिव्यांग सेवा समिती मासिक बैठक आयोजित

दिव्यांग सेवा समिती मासिक बैठक आयोजित

हिन्द एकेडमी सी. सै स्कूल चिडावा में

चिड़ावा(अरुण कुमार ) आज परमहंस दिव्यांग सेवा समिती चिडावा कि मासिक बैठक चौधरी काॅलानी में स्थित हिन्द एकेडमी सी. सै स्कूल चिडावा में आयोजित कि गई। बैठक में कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रवक्ता मोमन सिंह ने किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता हिन्द एकेडमी स्कूल के निदेशक अमर सिंह पुनिया ने कि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यापक मक्खन लाल सैनी थे। बैठक में संगठन सचिव जिला महामंत्री अरूण कुमार दाधिच काे राष्ट्रीय अवार्ड से दिव्यांग रत्न से सम्मानित होने पर अमर सिंह पुनिया जी, मक्खन लाल सैनी जी एवं संगठन पदाधिकारी ने गिडानीया के अरूण कुमार दाधिच का सम्मान किया गया। बैठक में दिव्यांगजन कि समस्याओं को सुना गया। पालनहार, छात्रवृति, पेंशन, ट्राईसाईकिल, कैलिपर के फार्म भरवाय गय। बैठक में होशियार सिंह व्यवस्थापक, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, संदीप धनखंड, बाबूलाल, मनोज कुमार, ईशाक, अनिल, आदी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur