Hindi News / General News / डीजे की धुन पर गूंजा वह काटा वह मारा

डीजे की धुन पर गूंजा वह काटा वह मारा

लड़कियों ने भी उठाया पतंगबाजी का लुफ्त

सरदारशहर, इस बार 14 व 15 जनवरी 2 दिन मकर सक्रांति होने के कारण आज मंगलवार को छतों पर बच्चों युवाओं सहित लड़किया भी पतंग उड़ाने में व्यस्त रही। सुबह 8 बजे से छतों पर डीजे लगा कर के डीजे की धुन पर वह काटा वह मारा की गूंज पूरे दिन तक जारी रही कभी धूप कभी छांव कभी तेज हवा के बावजूद युवाओं का जोश पतंग उड़ानें में देखने को मिला। पूरे दिन बच्चों ने भी स्कूल नहीं जा करके पतंग उड़ाते हुए छतों पर व्यस्त रहे। शाम तक पतंगबाजी का दौर जारी रहा। घरों में संक्रांति पर विशेष तौर से तिल के व्यंजन बनाए। वहीं प्रशासन द्वारा चायनीज मांझे की रोकथाम करने में कितना प्रयास किया गया की पोल खुल गयी। यहां प्रशासन ने मात्र एक दिन अभियान चला कर इतिश्री की थी। इसके बाद यहां चायनीज मांझा धड़ल्ले से खुलेआम बिकता रहा है। जिसका खमियाजा बेजुबान पक्षियों को भुगतना पड़ा। अनेक कबूतर व चील इस मांझे से घायल हुए और अनेक परिंदे मौत के शिकार हो गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur