Hindi News / General News / दो दिन में 9500 पौधों का किया रोपण

दो दिन में 9500 पौधों का किया रोपण

सोमवार को 64 स्थानों पर 5500 पौधों का किया रोपण

सीकर, सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के तत्वाधान में ब्रज-शांति वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को 64 स्थानों पर पौधरोपण किया गया। सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के डायरेक्टर बी एल मील ने बताया कि सोमवार को जिले में स्कूल, शमशान भूमि व सार्वजनिक स्थानों ग्राम भैरूपुरा ,धर्मशाला, भोज्याना, मूंडरू, रसीदपुरा, भूमा, अलखपुरा, सांवलोदा, लालासी, मीरन, हापास, सनवाली सहित कुल 64 स्थानों पर 5500 से अधिक पौधों का रोपण किया गया । गत दो दिनों में अब तक नौ हजार पांच सौ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है । इस सप्ताह में अनेक सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर 11000 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur