Hindi News / General News / डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित

युवा शक्ति मंच संस्था द्वारा

सरदारशहर(दीनदयाल लाटा) युवा शक्ति मंच संस्था के द्वारा आज शहर के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में अस्पताल के सम्पूर्ण कार्मिकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी डॉक्टर्स, लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस चालक, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य सभी का सम्मान किया गया। जिसमें कोरोना जागरूकता अभियान के दौरान अस्पताल में कोरोना जागरूकता वाल पेंटिंग का भी विमोचन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पारीक ने बताया शहर की चिकित्सा टीम कोविड 19 में संकटमोचक बनकर लोगों के लिए भगवान स्वरूप रक्षा कर रही है। जिसमें एंबुलेंस चालक 108 की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है, चिकित्सा टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।अस्पताल प्रभारी डॉ राजेश गुप्ता ने कहा युवा शक्ति मंच संस्था के द्वारा पहले भी अस्पताल परिसर में जन जागरूकता के कार्यक्रम सैनिटाइजेशन व मास्क वितरण जैसे कार्य किए जा चुके हैं जिसके लिए संस्था का आभार प्रकट किया एवं स्टाफ को शुभकामनाएं दी। संस्था के कोषाध्यक्ष संजय ने बताया संस्था भविष्य में भी अस्पताल परिसर के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगी। कार्यक्रम में डॉ निर्मल पारीक, डॉक्टर आरिफ, डॉ हेमंत, मयंक मोदी, सहित पूरा अस्पताल प्रशासन मौजूद रहा, संस्था से संरक्षक मुन्नालाल बाबर, कमलेश जोशी, मदन बोहरा, सुनील मिश्रा, हर्षित पारीक, अशोक पारीक, अनुराग पारीक, प्रभु दयाल, अनुराग मिश्रा, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur