Hindi News / General News / डॉक्टर जे सी जैन के नाम पर बन रहे पार्क का क्लब पदाधिकारियों ने किया अवलोकन

डॉक्टर जे सी जैन के नाम पर बन रहे पार्क का क्लब पदाधिकारियों ने किया अवलोकन

भीखा वाला कुआं की गुण पर बन रहा है

झुंझुनू, तुलसियान परिवार द्वारा प्रदत लायंस क्लब झुंझुनू की चूना का चौक रानी सती रोड स्थित भीखा वाला कुआं की गुण पर नगर परिषद के सहयोग से स्वर्गीय डॉ जेसी जैन के नाम से पार्क बनवाए जाने के कार्य का शुभारंभ 21 अगस्त को किया गया। जिसका रविवार को लायंस क्लब झुंझुनू के पदाधिकारियों ने अवलोकन किया । जानकारी देते हुए लायंस क्लब झुंझुनू के सदस्य संयोजक एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलसियान एवं मुरारी सैनी ने बताया कि काफी समय से लायंस क्लब द्वारा यहां पर जन उपयोगी कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। इस क्रम में नगर परिषद से सामंजस्य बिठाकर यहां पर लायंस क्लब के संरक्षक स्वर्गीय डॉक्टर जेसी जैन के नाम पर पार्क बनवाया जाना तय हुआ जिसका संचालन एवं सार संभाल लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा की जावेगी । लायंस क्लब झुंझुनू के अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ.मुकेश एस मुंड ने बताया कि यह पार्क बन जाने के बाद निश्चित ही मोहल्ले में पर्यावरण एवं जन उपयोग की दृष्टि से एक अच्छा कार्य होगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur