Hindi News / General News / डॉक्टर शर्मा का निधन संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति

डॉक्टर शर्मा का निधन संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति

राजस्थान के समायोजित शिक्षा कर्मियों में शोक की लहर

सरदारशहर, राजस्थान समायोजित शिक्षा कर्मी संघ राजस्थान के सेवानिवृत्त समायोजित शिक्षा कर्मी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता डॉ नवल किशोर शर्मा के असामयिक देव लोक गमन होने से समस्त राजस्थान के समायोजित शिक्षा कर्मियों में शोक की लहर छा गई। समायोजित शिक्षा कर्मी संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री राजकुमार तिवाड़ी ने बताया कि स्व.डॉ शर्मा विगत कई वर्षो तक अनुदानित समायोजित कार्मिकों के हितों के लिए लड़े। इन्होंने समायोजन से पूर्व संगठन के आंदोलनों में महति भूमिका अदा की। डॉ शर्मा के निवास पर प्रदेश महिला महामंत्री डॉ प्रभा पारीक ने श्रद्दासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शर्मा के असामयिक निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री राजकुमार तिवाड़ी, अशोक महर्षि,प्रकाश जाखड़, रामनिरंजन महर्षि, संगीता चौधरी, विजय भोजक, प्रमोद पारीक, मोतीलाल शर्मा ने उनके पुत्र एडवोकेट अश्विनी शर्मा को शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह बुगालिया, प्रदेश महामंत्री शिव नागदा, अजय पंवार, गुलाम अली पठान, आई के गोयल एडवोकेट विवि सलाहकार ने दूरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त करते कहा कि शर्मा के निधन से संगठन को गहरा आघात लगा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur