Hindi News / General News / डॉक्टर साध्वी योग श्री महाराज को औढाई चादर

डॉक्टर साध्वी योग श्री महाराज को औढाई चादर

सरजू सागर कोट बांध पर

उदयपुरवाटी(सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती सरजू सागर कोट बांध पर स्थित शिव मंदिर के महंत डॉ. जीवन नाथ योगी महाराज के निधन के बाद आज शुक्रवार को पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी ने डॉक्टर योगी जीवन नाथ महाराज की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने के तत्पश्चात पूर्व तहसीलदार सैनी ने मंदिर परिसर में डॉक्टर साध्वी योग श्री महाराज को चादर भी औढाई। पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी के साथ आए लोगों ने भी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ताराचंद मावर, समदर सैनी बड़ागांव, भगवानदास किरोड़ीवाल, महावीर प्रसाद सैनी, फूलचंद सैनी चक नांगल आदि मौजूद रहे l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur