Hindi News / General News / डॉ अब्दुल कलाम की जयंती मनाई

डॉ अब्दुल कलाम की जयंती मनाई

जीडीएमएल पटवारी महिला महाविद्यालय में

श्रीमाधोपुर(अमरचंद शर्मा) कस्बे में स्थित जीडीएमएल पटवारी महिला महाविद्यालय में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष में हिंदी विभाग के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष मोनिका शर्मा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता का विमोचन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस एल शर्मा एवं उप प्राचार्य डॉ योगेंद्र गौतम ने किया प्रतियोगिता में छात्रा शालिनी पालीवाल प्रथम, निकिता कुमावत व चित्र लता कुमावत द्वितीय एवं हंसा वर्मा व तनु लाटा तृतीय स्थान पर कार्यक्रम का संचालन हिंदी व्याख्याता राजू देवी व वंदना शर्मा ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता सुभाष बराला,पवन कुमार सैनी, आरती बजाज सहित सभी व्याख्याता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur