Hindi News / General News / डॉ माधव सिंह ने पत्रकार व हॉकर का किया सम्मान

डॉ माधव सिंह ने पत्रकार व हॉकर का किया सम्मान

साफा पहनाकर व मास्क देकर किया सम्मानित

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] कस्बे के एम एस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. माधव सिंह ने आज चिकित्सालय परिसर में कोरोना वारियर्स का सम्मान किया। डॉ सिंह ने हॉकर व पत्रकार महेंद्र खडोलिया को साफा पहनाकर व मास्क देकर सम्मानित किया वहीं नगर पालिका के सफाईकर्मी विनोद सिरसिया को सम्मानित किया । डॉ. सिंह ने कहा कि कर्मवीर कोरोना को हराने में लगे हुए हैं लेकिन घरों में बैठे लोग कोरोना से बचाव के साथ देश दुनिया की खबर जानना चाहते हैं ऐसे में अखबार एक मजबूत माध्यम है। ऐसे में मुश्किल दौर में भी वे खबर सेनानी निश्चित समय पर लोगों के घर अखबार पहुंचा कर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में जागरूकता भी एक बड़ा पार्ट है और डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के नए निर्देशों और गाइड लाइनों से लेकर बचाव उपचार से जुड़ी अपडेट जानकारी अखबार से ही पता लगती है। डॉ सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में इन खबर सेनानियों को अग्रिम भुगतान कर इनका मान बढ़ाना चाहिए और ऐसे संकट के समय में भी उनकी अनवरत सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट देवेन्द्र शर्मा, तपेंद्र शर्मा, मेल नर्स महेंद्र शर्मा, नीरज बिजारणियां, राजकुमार, अशोक मीणा, विवेक व विक्रम आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur