Hindi News / General News / डॉ. मनोज सिंह भारतीय मानव अधिकार परिषद के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

डॉ. मनोज सिंह भारतीय मानव अधिकार परिषद के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

टीकेएन फायर एंड सेफ्टी प्रशिक्षण संस्थान के चेयरमैन

झुंझुनूं, भारतीय मानव अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके वर्मा ने झुंझुनूं के प्रमुख समाजसेवी एवं टीकेएन फायर एंड सेफ्टी प्रशिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. मनोज सिंह को राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्मा ने डॉ. सिंह को भेजे नियुक्ति पत्र में कहा है कि परिषद को आशा है कि वे मानव अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करेंगे और पीड़ित लोगों को न्याय दिलवाने के लिए उच्च स्तरीय प्रयास करेंगे। वर्मा ने डॉ. सिंह को निर्देशित किया है कि वे 15 दिनों में अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लें और विधिवत रूप से परिषद के कार्यक्रम आयोजित करने शुरू कर दें। डॉ. मनोज सिंह को भारतीय मानव अधिकार परिषद का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, समिति के वरिष्ठ साथी कैलाश दान बारेठ, विनोद खन्ना, सुभाष जोशी, सुरेश कुमार कुमावत, चंद्र प्रकाश धूपिया, संदीप सोनी, मनीष बगड़िया, विजेंद्र सैनी, रवि तुलस्यान, राजेश गुप्ता मनीराम सहित अनेक गणमान्य जनों ने खुशी जाहिर की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur