Hindi News / General News / डीएसपी राजेश कुमार कसाना का ट्रस्ट ने किया अभिनन्दन

डीएसपी राजेश कुमार कसाना का ट्रस्ट ने किया अभिनन्दन

लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा

खेतड़ी(विजेन्द्र शर्मा)।कस्बे में संचालित सामाजिक संस्था लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवनियुक्त डीएसपी राजेश कुमार कसाना का थाना परिसर में रविवार को ट्रस्ट द्वारा दुपट्टा और माला पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया गया। डीएसपी राजेश कसाना ने कहा की आपके अनुसार आपकी संस्था जो की दिव्यांगों के लिए कार्य करती है यह बहुत ही नेक और सराहनीय कार्य है आज के इस युग में आपकी संस्था नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प को लेकर बहुत ही सराहनीय कार्य है और मुझे लगता है की इससे बड़ा धर्म और पुण्य और कहीं नहीं है । आपके इस पुण्य के कार्य में मैं आपका पूरा सहयोग करूंगा और हमारी तरफ से जिस प्रकार की भी मदद की जरूरत हो तो आप निसंकोच आप मुझे बता सकते हो । तथा साथ में ट्रस्ट की टीम का धन्यवाद और आभार प्रकट किया । ट्रस्ट प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था समाज में गरीब तबके,असहाय, मजदूर, दिव्यांग, विधवा आदि के लिए हमारी संस्था पिछले दो ढाई वर्षो से कार्यरत है और कोरोना के समय में भी हमारी संस्था ने बहुत कार्य किया है । सरकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना, योग शिक्षा, पुस्तक निधि यह हमारे तीन मुख्य लक्ष्य है जिन पर हमारी संस्था कार्य करती है।कार्यक्रम में प्रभारी सुनील कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार,उपाध्यक्ष सुनील कुमावत,योग शिक्षक मुकेश कुमार,वार्ड प्रमुख रामेश्वर लाल कुमावत,वार्ड प्रमुख रामकिशन रोहिल्ला आदि मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur