Hindi News / General News / दुबई कमाने गया युवक पांच महीने से हो गया लापता

दुबई कमाने गया युवक पांच महीने से हो गया लापता

परिवार ने युवक की वापसी के लिए भारत सरकार को लगाई गुहार

परिजनों ने 19 जनवरी को की थी हीरालाल से आखरी बार बात

प्रशासन से लेकर शासन तक लगा चुके हैं परिजन गुहार

5 माह बीत जाने पर भी भारतीय दूतावास नहीं लगा पाया युवक का पता

दांतारामगढ़,[नरेश कुमावत] दांतारामगढ़ के रामगढ़ कस्बे के एक युवक दुबई कमाने के लिए गया हुआ था जो कि पिछले 5 माह से लापता चल रहा है जिसका 5 माह बीत जाने पर भी भारतीय एंबेसी अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है। युवक की पत्नी सरस्वती देवी ने भारतीय विदेश मंत्री को पत्र लिखकर पति के वतन वापसी की गुहार लगाई है। जानकारी अनुसार रामगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 17 का रहने वाला 38 वर्षीय हीरा लाल रैगर पिछले 18 वर्षों से दुबई में आबू धाबी की अल जब्बार ट्रांसपोर्ट एंड जनरल कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहा है। हीरालाल की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि 19 जनवरी को उसकी अपने पति से आखरी बार फोन पर बात हुई थी तब उसने तीन-चार दिन में कंपनी से हिसाब कर गांव लौटना बताया था लेकिन जब परिवार वालों ने 20 जनवरी को युवक से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद आया और तब से लेकर आज तक उससे किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने विदेश मंत्रालय में भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है तो वही मुख्यमंत्री कार्यालय, स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह, सांसद सुमेधानंद सरस्वती व जिला कलेक्टर को भी पत्र लिखकर युवक की वतन वापसी की कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय से जवाब में पत्र भी मिला है लेकिन उसमें कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं आया है तो वही आबू धाबी कंपनी वालों ने भी कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया है जिसके बाद परिवार वालों में चिंता और अधिक बढ़ गई है।
परिवार का रो – रो कर बुरा हाल – 5 माह से युवक से संपर्क नहीं होने के कारण हीरा लाल रेगर की धर्मपत्नी सरस्वती देवी व उसकी दो पुत्रियां और एक 10 वर्षीय पुत्र तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और वह भारत सरकार से गुहार लगा रहा है कि शीघ्र ही वह हीरालाल का पता लगाकर उसे भारत लाने की कार्यवाही करें।
युवक का वीजा भी हो चुका था खत्म – प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक हीरा लाल रैगर का वीजा भी जनवरी माह में ही खत्म हो चुका था इसके बाद युवक को गांव लौटना था लेकिन अचानक युवक से संपर्क टूट गया और अब परिवार सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाकर सरकार से युवक का पता लगाने के लिए मदद मांग रहा है। लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur