Hindi News / General News / ‘दुल्हनिया किस्तों में’ का हुआ विमोचन

‘दुल्हनिया किस्तों में’ का हुआ विमोचन

राजस्थानी फिल्म के पोस्टर का

फतेहपुर शेखावाटी [बाबूलाल सैनी] आज बुधवार को राजस्थानी फिल्म दुल्हनिया किस्तों में के पोस्टर का विमोचन कस्बे के जेआरजी सिनेमा हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फतेहपुर विधायक हाकम अली खान उपस्थित थे। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर भोजदेसर ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बाटड, दिनेश कस्वा तथा विजयपाल महला ने की। इस दौरान फिल्म के हीरो पंकज थालोड, याकूब खान, विजय, पंकज थालोड, अनिल थालोड, सुरेंद्र कस्वा, ओमप्रकाश बुरडक, एडवोकेट महिपाल मूंड, जगदीश प्रसाद सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जेआरजी सिनेमा हॉल में 29 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र खीचड़ ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur