Hindi News / General News / इस्लामपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ होगा दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज

इस्लामपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ होगा दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज

हनुमान मंडल सुंदरकांड सेवा समिति इस्लामपुर के द्वारा किया जाएगा आयोजन

इस्लामपुर, [शशिकांत शर्मा] इस्लामपुर कस्बे में हर बार की तरह इस बार भी कल सोमवार से भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। पुजारी सुरेश माखरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। सोमवार 26 सितंबर को सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा बड़ा मंदिर मेन मार्केट से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पावर धाम मंदिर पहुंचेगी। जिसके बाद सुबह 10:35 पर घट स्थापना की जाएगी। पुजारी माखरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे और शाम को 7:15 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर महोत्सव पंडाल में कन्या पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही रात्रि को जागरण में भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति से मां दुर्गा को रिझाया जाएगा। वही 4 अक्टूबर को पूर्णाहुति के बाद मां दुर्गा की विदाई की विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur