Hindi News / General News / दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को आर्थिक सहायता

दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को आर्थिक सहायता

तहसीलदारों से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर

चूरू, जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में 6 मृतकों के आश्रितों एवं एक गम्भीर घायल को संबंधित तहसीलदारों से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे द्वारा जारी स्वीकृति आदेशानुसार प्रत्येक मृतक के आश्रित को एक-एक लाख रुपये एवं एक गम्भीर घायल व्यक्ति को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का भुगतान किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur