Hindi News / General News / दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के लिए दवाएं भेंट

दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के लिए दवाएं भेंट

लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट द्वारा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट के तत्वधान में पिंजरापोल गौशाला में दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के लिए आज बुधवार को दवाइयां व सर्जिकल मेडिसिन भेंट किए गए। क्लब अध्यक्ष जय कुमार शर्मा ने बताया कि रतनगढ़ पिंजरापोल गौशाला को 6 माह के लिए लॉयन रमेश सारस्वत की प्रेरणा से शिवा पारीक, शिवा सर्जिकल कोलकाता के आर्थिक सौजन्य से प्लास्टर और पटिया संबंधित सामग्री दी जाएगी। पिंजरापोल मंत्री अंजनी चोटिया ने भामाशाह और क्लब को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्लब सचिव संजय कटारिया, सुखदेव सान्खोलिया, महेद्र इंदौरिया, भीमराज प्रजापत, रजनीकांत धर्ड, गौ रक्षक दल कार्यकर्ता विजय कुमार चोमाल, महेश कुमार शर्मा, किशोर सैनी, रोहित इंसान, गोपाल स्वामी, गजेंद्र धर्ड, राकेश, चिकित्सक सुरेंद्र मोटसरा, रामकिशोर उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur