Hindi News / General News / दूसरे दिन 14 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामाकंन

दूसरे दिन 14 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामाकंन

नगर निकाय चुनाव के लिए

झुंझुनूं , जिले की तीन नगर निकायों के चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामाकंन दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि दूसरे दिन पिलानी नगर पालिका में 11 तथा झुंझुनू नगर परिषद में 3 अभ्यर्थियों ने अपना नामाकंन दाखिल किया है। बिसाऊ नगर पालिका में दूसरे दिन भी किसी अभ्यर्थी ने नामाकंन दाखिल नहीं किया। पिलानी में वार्ड 8, 12, 18, 19, 23, 35 से एक-एक तथा वार्ड 27 से 3 एवं वार्ड 2 से 2 नामाकंन प्राप्त हुये, वहीं नगर परिषद झुंझुनू में वार्ड 1, 24, 48 से नामाकंन प्राप्त हुये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur