Hindi News / General News / इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई

आवेदन संधारण के लिए

चूरू, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (आईआरजीवाई-अरबन) अंतर्गत जिले के समस्त नगर निकायों में संविदा पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र चूरू नगर परिषद के कमरा नंबर 7 में लिए जाएंगे। इस हेतु कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम लोकेश गौतम ने बताया कि आवेदन 20 जून शाम 6 बजे तक लिए जाएंगे। नियुक्त कार्मिकों द्वारा समस्त आवेदन पत्रों की पंजिका संधारण की जाएगी तथा सभी आवेदकों को नियमानुसार रसीद दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur