Hindi News / General News / ड्यूटी पर तैनात जवानों को पिलाया ठंडा जूस

ड्यूटी पर तैनात जवानों को पिलाया ठंडा जूस

कॉग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खुदाबक्स तगाला के नेतृत्व मे

फतेहपुर,[बाबूलाल सैनी] वार्ड न. 26 मोहल्ला तेलियान के कॉग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खुदाबक्स तगाला के नेतृत्व मे अव्वल ग्रुप के युवाओं द्वारा लॉक डाउन के चलते भीषण गर्मी मे जो हम लोगों को कोरोना जैसी बीमारी से बचाने मे हमारे लिये पुलिस प्रशासन जो कि शहर के मंडावा रोड पुलिया, बावङी गेट, छतरिया स्टेंड, सिकरिया चौराहा, सब्जी मंडी, कोतवाली तिराहा, दो जांटी बालाजी तिराहा जगह जगह पर अपनी डयूटी निभा रहे है उनको युवाओं ने पानी की बोतल, व छाछ की पैकेट, जूस के डिब्बे वितरित किये। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ अली, ईमरान तगाला, जावेद मलनस, अब्बास निर्बान आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur