Hindi News / General News / ई-पास समीक्षा कार्य के लिए अधिकारी नियुक्त

ई-पास समीक्षा कार्य के लिए अधिकारी नियुक्त

कर्फ्यू के दौरान अनुमत गतिविधियों के लिए पास जारी करने के लिए

झुंझुनू, जिले में लॉक डाउन एवं कर्फ्यू के दौरान अनुमत गतिविधियों के लिए पास जारी करने के लिए विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को अधिकृत किया गया था। वर्तमान में लॉक डाउन के दौरान अनुमत गतिविधियों के विस्तार के कारण ऑफ लाईन व ऑनलाइन पास जारी करने के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। उक्त आदेशों की निरन्तरता में लॉकडाउन/कर्फ्यू ई-पास की नियमित समीक्षा के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मूलचन्द एवं सुरेश चन्द्र को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारीगण जिले में प्राप्त होने वाले आवेदनों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका निस्तारण कर रिपोर्ट पेश करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur