Hindi News / General News / एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अजीतगढ़ की कार्यवाही

अजीतगढ़,[विमल इंदौरिया ] कस्बे में पुलिस अधीक्षक सीकर डॉ.गगनदीप सिंह सिंगला द्वारा सक्रिय अपराधियो व अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनेश अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना के निर्देशन में रामावतार सोनी वृताधिकारी वृत्त नीमकाथाना के सुपरविजन में सवाई सिंह थानाधिकारी थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में हैड कानि. नेकीराम ,कानि. देशराज, कानि. मदनलाल, कानि. जितेंद्र की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आज बुधवार को हरिपुरा रोड पर मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त सुभाष चंद्र गुर्जर पुत्र गणेश राम गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ढाणी चौड़ा बिना की तन मंडुसिया पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिस पर मु.न. 28 / 20 धारा 3 / 25 आर्म्स एक्ट में थाना अजीतगढ़ पर पंजिबद्ध किया गया है। मुल्जिम से पूछताछ जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur