Hindi News / General News / एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 24 दिसम्बर को

,

एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 24 दिसम्बर को

लोक कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत

झुंझुनू, राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षेत्रा में रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए उप क्षेत्राीय रोजगार कार्यालय में 24 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव ने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्रा की प्रसिद्व सिक्यूरिटी संस्थान व बीमा कम्पनियों को आमंत्रित किया गया है, इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थानों में आर.सेटी.आर, एसएलडीसी सहित सरकारी विभागों मे जिला उद्योग केन्द्र, समाज कल्याण विभाग एवं राजकीय आईटीआई को आमंत्रित किया गया है। यादव ने बताया कि शिविर में 10 वीं पास व उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता वाले आशार्थी भाग लेकर निजी क्षेत्रो में रोजगार, स्व-रोजगार प्रशिक्षण के अवसर का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार आशार्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो प्रति पासपोर्ट साईज की पांच फोटो सहित शिविर मे पधारे एवं इसका लाभ प्राप्त करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur