Hindi News / General News / एक मिनख-एक पेड़ अभियान के तहत लगाए पौधे

एक मिनख-एक पेड़ अभियान के तहत लगाए पौधे

पंडितपुर स्थित स्कूल में लगाए पौधे,स्टाफ को सौंपी सार-संभाल की जिम्मेदारी

रतनगढ़(सुभाष प्रजापत) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को पंडितपुर स्थित राजकीय स्कूल में पौधे लगाए गए। 9 दिवसीय अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा एक मिनख – एक पेड़ अभियान के तहत पौधे लगाकर स्कूल स्टाफ को सार-संभाल की जिम्मेदारी सौंपी। प्रधानाचार्य रामचंद्र सैनी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र स्वामी, शिक्षक राकेश गहलोत, पूनम सैन, संपत्ति सिहाग, अशोककुमार गौड़, नरेंद्र मंडार, अर्चना पोद्दार, दीपिका शर्मा, विद्यासागर शर्मा, विनोदकुमार चौमाल, विनोदकुमार चोटिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur