Hindi News / General News / एक परिंडा एक रोटी अभियान से प्रेरणा लेकर पक्षियों को दाना डाल लगाए पानी के परिंडे

एक परिंडा एक रोटी अभियान से प्रेरणा लेकर पक्षियों को दाना डाल लगाए पानी के परिंडे

महासभा के राष्ट्रीय महासचिव किरोडीमल मीणा ने

रतननगर,[शंकर कटारिया] चूरू जिला कलक्टर संदेश नायक की ओर से शुरू की गई एक परिंडा एक रोटी अभियान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय मीणा महासभा के जिलाध्यक्ष एवं महासभा के राष्ट्रीय महासचिव किरोडीमल मीणा ने महासभा की ओर से सहयोग करते हुए रतननगर मीणा समाज की आदिवासी मीणा मुक्तिधाम में आज शुक्रवार को पूण्यमास वैशाक माह में मूक पक्षियों की सुरक्षा के भाव से उनके लिए दाना डालकर पांच पानी के परिंडे लगाए। महासभा के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव मीना ने पुनीत कार्य को आगे बढाते हुए आदिवासी मीणा समाज एवं सर्व समाज के जागरूक लोगो से वर्तमान दौर में वैश्विक महायुद्ध कोरोना से निपटने के लिए संकट में गुजर रहे आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए खाद्य सामग्री तथा अन्य जरूरत की वस्तुएं तथा मूक पक्षियों की जीवन रक्षा के लिए पानी के परिंडे व दाना डालने की अपील की। परिंडा लगाने के इस पुनीत कार्य में महासभा के युवा कार्यक्रता राजीव मीणा व भींवराज मीणा ने भी सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur