Hindi News / General News / एक पार्टी विधायक बेचने और दूसरी खरीदने में लगी है- पप्पू लाल कीर

एक पार्टी विधायक बेचने और दूसरी खरीदने में लगी है- पप्पू लाल कीर

आम आदमी पार्टी के संभाग यूथ अध्यक्ष

राजसमंद, आम आदमी पार्टी के संभाग यूथ अध्यक्ष पप्पू लाल कीर ने राजस्थान में चल रहे सियासी तूफान को लेकर ट्वीट के जरिए कहा है कि एक पार्टी विधायक बेचने में लगी है तो दूसरी उनको खरीदने में लगी हुई है। प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की राजनीति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। कीर ने कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देती है, लेकिन वह वोट बीजेपी के काम आता है। गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में ऐसा ही हुआ। अब राजस्थान में भी यही राजनीति चल रही है। पूरे देश में कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। ऐसे समय में जब सभी पार्टियों को साथ मिलकर देश के लिए लड़ना चाहिए, ऐसे समय में भाजपा-कांग्रेस खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे ये प्रश्न उठता है कि क्या इन दोनों पार्टियों को देश की थोड़ी भी चिंता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur