Hindi News / General News / एक साल के कार्यकाल में सरकार ने आमजन को दी बड़ी राहत

एक साल के कार्यकाल में सरकार ने आमजन को दी बड़ी राहत

आपदा व प्रबंधन मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने कहा

चूरू,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आपदा व प्रबंधन मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल ने रविवार को सुजानगढ क्षेत्र के ग्राम बडावर, टाडा, भानीसरिया तेज., डूंगरास अगुणा, अणखोल्या, घोटड़ा, जिन्दरासर एवं भोजलाई में विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने।इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों से संवाद करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मेघवाल ने कहा कि कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही है तथा एक साल की अल्प अवधि में राज्य सरकार ने प्रदेश की आमजन को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों को कर्जा माफ कर लाभान्वित किया है, वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन में एक साथ 250 रुपए का इजाफा कर एक साथ 75 लाख लोगों को लाभान्वित किया है। राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है तथा मुख्यमंत्री अपने द्वारा की गई प्रत्येक घोषणा को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानगढ़ क्षेत्र में इस एक साल में अभूतपूर्व काम हुआ है और शहर व गांवों को मीठे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि सुजानगढ़ में प्रत्येक गांव-ढाणी को मीठा पानी उपलब्ध कराया जाने के लिए सतत काम किया जा रहा है लेकिन ग्रामीणों का भी यह दायित्व है कि वे पानी का सदुपयोग करें और व्यर्थ न बहाएं।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मेघवाल ने ग्रामीणों से कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 132 योजनाओं का संचालन कर लाखों को लाभान्वित किया जा रहा है। आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग के आरक्षण में भी राज्य सरकार ने समस्त बाधाएं हटाकर सरलीकरण करते हुए आठ लाख रुपए वार्षिक को आधार बनाया है, जिसके बाद इसका लाभ अधिक लोगों को मिल सकेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur