Hindi News / General News / बिना मास्क एवं नो वेक्सीन प्रवेश वर्जित

बिना मास्क एवं नो वेक्सीन प्रवेश वर्जित

नायक मोक्ष धाम में

सीकर,जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के दिशा निर्देशानुसार राज्य में कोविड -19 के नएं वेरियंट्स ओमिक्रॉम के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नायक विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद नायक ने यह निर्णय लिया है कि नवलगढ़ रोड स्थित नायक मोक्ष धाम में दाह संस्कार में आने वाले आंगतुको से निवेदन है कि मोक्ष धाम में सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार आगामी आदेश तक 20 लोग ही प्रवेश करें तथा ‘‘नो वेक्सीन नो एंट्री, दो गज दूरी, मास्क ज़रुरी‘‘ की सशक्त पालना करें। नायक ने ओमिक्रोम से बचाव के लिए आमजन को जागरूकता का संदेश देते हुए सावधानियां ही बचाव को अपनाकर जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है ताकि इस महामारी से बचा जा सकें। इस दौरान देवेंद्र सिंह, विमल कुमार टांक, लोकेश सैन, विजय नायक, विक्रम नायक, नितिन नायक, शौर्य नायक सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur