Hindi News / General News / इस बार प्राकृतिक रंगों से खेले होली – सपना आर्य

इस बार प्राकृतिक रंगों से खेले होली – सपना आर्य

प्राकृतिक रंग कैसे तैयार करें

सीकर,[डॉ योगेश आर्य ] होली का त्यौहार आ गया हैं। रंगों के इस त्यौहार पर “बुरा ना मानो होली हैं” बोलकर रंग लगाएं जाते हैं परंतु कभी कभी बुरा मानने की वजह भी होती हैं। दरअसल होली के कृत्रिम रंगो में बहुत सारे रसायन जैसे धातु ऑक्साइड, मर्करी सल्फेट, सीसा और अभ्रक मिले होते है जो त्वचा के लिए खतरनाक होते हैं| कृत्रिम रंग लगाने से त्वचा संबन्धित परेशानियाँ जैसे डर्मेटाइटिस, खुजली, एलर्जी और बालों का उड़ना इत्यादि हो सकता हैं| हालांकि इससे बचने के लिए कुछ लोग होली के दिन एतियाहत के तौर पर पहले ही नारियल का तेल त्वचा पर लगा लेते हैं जिससे त्वचा पर नारियल तेल होने के कारण रंग लग ही ना पाये| परन्तु इन सबसे बचने का सही तरीका ये हैं कि प्राकृतिक रंग काम में लिए जाएं। प्राकृतिक रंग तैयार करना बेहद आसान हैं। आपके चारों तरफ नजर दौड़ाइये जो फूल जिस रंग के दिख रहे हैं उनसे वही रंग बना डालिये। जरा किचन में नजर घुमाइये वहाँ भी काफी रंग मिल जायेंगे। और बाकी बचे रंग आपके श्रृंगार सामग्री में मिल जाएंगे। तो आइए सूखे और गीले रंग तैयार करते हैं:-
1) पीला रंग- किचन से हल्दी की गांठे लेकर इनको पीस लीजिए। अब आप इसमे बेसन भी मिला सकती हैं। बराबर अनुपात में मिलाया जा सकता हैं और लीजिए शुद्ध और प्राकृतिक पीला रंग तैयार हैं। गेंदे के फलों को पीस कर भी पीला रंग तैयार किया जा सकता हैं। गीला पीला रंग बनाने का मन हो तो पानी मे 2 चुटकी हल्दी डालो या फिर गेंदे के फूल पानी मे उबाल लो और रात भर डूबे रहने दो, पीला रंग तैयार हैं।
2) हरा रंग:- सुखी मेहंदी तो घर मे मिल ही जाती हैं। या किचन में रखा फिर धनिया पावडर तो हैं ही। पालक, पुदीना या गुलमोहर की पत्तियों को सुखाकर पीस कर भी हरा रंग बनाया जा सकता हैं। गीला हरा रंग बनाना हो तो धनिये को पानी मे डालो या फिर पिसी हुई पत्तियों को पानी मे डालो।
3) गुलाबी रंग- सूखा गुलाबी रंग चाहिए तो गुलाब के फूलों को पीसकर तैयार करें। गीला गुलाबी रंग तैयार करना हो तो चुकंदर का रस निकाल कर पानी मे मिला लीजिए।
4) नीला रंग – घर के सफेद कपड़ों में जो नील दी जाती हैं वो काम में ली तो जा सकती हैं पर उससे भी अच्छा गीला नीला रंग रहेगा। इसके लिए पके हुए जामुन का रस निकालकर पानी मे डाल लो और प्रयोग करो जामुनी नीला रंग तैयार हैं।
5) लाल रंग- लाल चंदन पाउडर को लाल रंग के रूप में काम मे लेवें। या फिर गुलमोहर के फूलों को पीस लें लाल गुड़हल के फूल भी तो इसी काम आ सकते हैं। गीला लाल रंग बनाना हो तो टमाटर का रस निकाल लीजिए।
6) नारंगी रंग – नारंगी के छिलके को सुखाकर पीस लीजिए। या फिर इसी को पानी मे घोलकर गीला नारंगी रंग बना लीजिए

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur