Hindi News / General News / ईसा मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया क्रिसमस डे

ईसा मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया क्रिसमस डे

न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल, झुन्झुनूं में भगवान ईसा मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्रिसमस डे मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था संचिव इंजी. पीयूष ढूकिया व एडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने केक काटकर बच्चो को खिलाया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिनमें भगवान ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी झाँकियां, जिंगल-बेल एवं विश यू मैरी क्रिसमस आदि अंग्रेजी गानों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं की विचित्र वेश-भूषा रही, जिसमें राजस्थानी, हरियाणवी, पंजाबी व गुजराती आदि संस्कृतियों की झलक दृष्टिगोचर हुई। कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने भगवान ईसा मसीह जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। शान्ता क्रूज़ बने चिंकित शर्मा व स्टॉफ सदस्यों ने बच्चों को चॉकलेट व उपहार वितरित किये। इस अवसर पर शुभकरण खिचड़, वन्दना जांगिड़ रविन्द्र ढूकिया, सुनिता, सुमन महला आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा वृतिका एवं पुष्पा ने किया।