Hindi News / General News / भूतपूर्व सैनिक कुमावत ने बेटी पिंकी की घोड़ी पर निकाली बिंदोरी

भूतपूर्व सैनिक कुमावत ने बेटी पिंकी की घोड़ी पर निकाली बिंदोरी

कस्बे की वार्ड 31 में

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे की वार्ड 31 में भूतपूर्व सैनिक मूलचंद कुमावत ने अपनी बेटी पिंकी की बिंदोरी घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ निकाली। मूलचंद कुमावत ने बताया कि बेटी व बेटों में होने वाले अंतर की लोगों में होने वाली परिपाटी को इस तरह की पहल करके खत्म करने का संदेश दिया है। बेटियां 2 घरों को रोशन करने का काम करती है। बिंदोरी में पार्षद शिवदयाल स्वामी, पिंकी के भाई सुरेश कुमावत, मुकेश कुमावत, नंदलाल कुमावत, मनोज कुमावत, नितेश सैनी, चेतन सैनी, विकास कुमावत, पवन कुमावत, राहुल ओला, बाबू खान, अनिल सैनी, विकास योगी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur