Hindi News / General News / एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना 22वें दिन भी जारी

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना 22वें दिन भी जारी

जिले के रतन शहर रेलवे स्टेशन पर 11 दिनों से क्रमिक अनशन जारी

झुंझुनू, जिले के रतन से रेलवे स्टेशन पर पिछले 22 दिनों से लोग लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। रतनशहर से रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों को आज बुधवार को 11 दिन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए भी हो चुके हैं। वहीं अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज क्रमिक अनशन पर शेर सिंह सैनी व विजय पंघाल बैठे। वहीं धरने पर आबिद खान, शाहरुख मणियार, प्रताप राम सैनी, बरकत अली, हंसराज सैनी, बाबूलाल सैनी, प्रदीप शर्मा, बुधराम सैनी, नवीन जांगिड़, दीपक सैनी बैठे हैं। आबिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च तक यदि इस संबंध में रेलवे प्रशासन कोई संज्ञान नहीं लेता है तो 6 मार्च को यहां पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी। उन्होंने बताया कि रेल संघर्ष समिति के तत्वावधान में इतने लंबे समय से लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही जिसके चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।