Hindi News / General News / विप्र फाउंडेशन की महिला जिला कार्यकारिणी का विस्तार

विप्र फाउंडेशन की महिला जिला कार्यकारिणी का विस्तार

जिला प्रभारी डॉक्टर आशा शर्मा की अध्यक्षता में

उदयपुरवाटी, स्थानीय पुरोहितों की बगीची में विप्र फाउंडेशन की जिला प्रभारी डॉक्टर आशा शर्मा की अध्यक्षता में विप्र फाउंडेशन की महिला विंग की जिला अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने विप्र फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष जोन बी की मंजू शर्मा एवं प्रांतीय महामंत्री आशा पारिक से विचार विमर्श कर उनकी सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया। रुकमणी भेड़ा, शकुंतला मिश्रा, संतोष बावलिया, पूनम शर्मा, डॉ शशि मरोलिया को संरक्षक एवं डॉ विद्या पुरोहित, इंदु शर्मा, ममता शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, प्रमिला शर्मा को जिला महामंत्री, शशि वशिष्ट कोषाध्यक्ष, अमिता गौड़ मंत्री बनाया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने कहां विप्र फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ का गठन जिले मे सभी को साथ लेकर फाउंडेशन द्वारा चलाए गए नवाचारो का ज्यादा से ज्यादा लाभ हमारे जिले की छात्राओं को एवं महिलाओं को मिल सके इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयास किया जाएगा। समाज में चल रही कुरीतियों के लिए महिला जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री प्रमिला शर्मा द्वारा एंटीवायरस कपड़े से निर्मित मास्क का वितरण भी किया गया। जिले की कार्यकारिणी का विस्तार तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें पूरे जिले की गांवो ढाणियों की महिलाओं को जागरूक कर जोड़ा जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur