Hindi News / General News / सालासर मेले को लेकर मेला मजिस्ट्रेट लगाए

सालासर मेले को लेकर मेला मजिस्ट्रेट लगाए

चैत्र पूर्णिमा मेले में

चूरू, जिले के सालासर में आयोजित हो रहे चैत्र पूर्णिमा मेले में 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार संपूर्ण मेला क्षेत्र के लिए सुजानगढ़ एडीएम, सालासर धाम मंदिर परिसर से पश्चिम का क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था एवं तालाब क्षेत्र के लिए सुजानगढ़ एसडीएम तथा सालासर धाम मंदिर क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र के लिए सुजानगढ़ तहसीलदार को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur