Hindi News / General News / फतेहपुर ब्लॉक के राजकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

फतेहपुर ब्लॉक के राजकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

24 कार्यालयों के 265 कार्मिकों में से 80 कार्मिक मिलें अनुपस्थित

सीकर, प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला कलक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव द्वारा गठित दल ने गुरूवार को फतेहपुर उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र में स्थित राजकीय कार्यालयों का प्रातः 9.45 बजे से 10.15 तक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में सहायक निदेशक, लोक सेवाएं राकेश कुमार लाटा, उपखण्ड अधिकारी शीलावती मीणा, तहसीलदार फतेहपुर दमयन्ती कंवर एवं सूचना सहायक राजेश कुमार शर्मा शामिल रहे। औचक निरीक्षण के दौरान 24 कार्यालयों के कुल 265 कार्मिकों में से 80 कार्मिक अनुपस्थित पाये गए है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक अनुपस्थित पंचायत समिति फतेहपुर के 24 कार्मिकों में से 16 कार्मिक, नरेगा पंचायत समिति फतेहपुर के 12 कार्मिकों में से 08 कार्मिक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर के 12 में से 08 कार्मिक, नगर पालिका फतेहपुर के 24 में से 08 कार्मिक अनुपस्थित पाये गए है। अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए संबंधित कार्यालयाध्यक्षों व उनके विभागाध्यक्षों को लिखा जाकर अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किये गए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur