शनिवार को तहसील के बेसवा ग्राम में ग्राम वासियों की ओर से राज्य सरकार के काबीना मंत्री शाले मोहम्मद, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, फतेहपुर विधायक हाकम अली खान का स्वागत समारोह हुआ। इस दौरान विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने संबोधन में कहा कि हाकम अली खान मेरा छोटा भाई है बेसवा सहित अन्य गांव की कोई भी समस्या हो तो मैं उसे पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। इस दौरान ग्राम वासियों ने ग्राम की कई समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाया तो वहीं डोटासरा ने भी ग्रामवासियों को सभी समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। काबीना मंत्री साले मोहम्मद ने कहा कि वक्फ बोर्ड की जो भी जगह है जिस पर किसी ने गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर रखा है उन सभी को प्रशासन की मदद से खाली करवाया जाएगा। विधायक हाकम अली खान ने सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के पश्चात फतेहपुर पहुंचने पर दरगाह में जियारत की गई इस दौरान दरगाह कमेटी द्वारा मंत्री साले मोहम्मद को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया । इससे पहले बुद्ध गिरीजी के मंडी के पास पहुंचने पर विधायक हाकम अली खान के नेतृत्व में दोनों मंत्रियों का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया साथ ही कोतवाली तिराहे स्थित बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
Hindi News / General News / फतेहपुर शेखावाटी में राज्य सरकार के मंत्रियो का स्वागत
फतेहपुर शेखावाटी में राज्य सरकार के मंत्रियो का स्वागत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।