Hindi News / General News / 3 लाख रूपये की एफ.डी. को बढ़ाकर 5 लाख रूपये किया

3 लाख रूपये की एफ.डी. को बढ़ाकर 5 लाख रूपये किया

शहीद के सैनिकों के जीवित माता-पिता के भरण पोषण के लिए

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा ने बताया कि शहीद सैनिकों के जीवित माता-पिता के भरण पोषण के लिए वर्तमान 3 लाख रूपये की राशि की एफ.डी को बढ़ाकर 5 लाख रूपये की राशि राज्य सरकार ने बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 53 शहीद सैनिकों के माता-पिता के नाम से राशि 2 लाख रूपये निकट के पोस्ट ऑफिस में मासिक आय योजना में राशि जमा कराई जायेगी, जिससे शहीद के माता-पिता को भरण-पोषण में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्राप्ति रसीद सीधे ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाते हुये एक प्रति जिला कलेक्टर कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन शहीद सैनिक के माता-पिता का खाता वर्तमान में बंद है , उनका खाता चालू करवाकर राशि जमा करवाना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur