Hindi News / General News / आवारा पशुओं को हरा चारा खिलाया

आवारा पशुओं को हरा चारा खिलाया

लियो क्लब सीकर ने

सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज शनिवार को एक नई पहल करते हुए आवारा बेजुबान पशुओं को हरा चारा खिलाया गया। क्लब सचिव लियो रोहन अग्रवाल ने बताया क्लब द्वारा क्लब मेंबर की एक कमिटी बनाई गई है,जिनके द्वारा बेजुबान आवारा जानवरों जैसे गाय,सांड, कुत्ते,बंदर आदि के लिए समय-समय पर हरा चारा,रोटी, गुड आदि खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। क्लब अध्यक्ष लियो अखिलेश कौशिक ने बताया इसी क्रम में क्लब द्वारा इस नेक कार्य की शुरुआत करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में आवारा पशुओं के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक शहर भर में जहां भी आवारा पशु दिखाई दिए उन को हरा चारा खिलाया गया।कमेटी मेंबर इस नेक कार्य को आगे भी आगे भी निरंतर जारी रखेंगे। इस दौरान राजस्थान हेड लियो सज्जन अग्रवाल,लियो दीपेश गुप्ता,लियो जितेंद्र खेतान,लियो अभिषेक तिवारी,लियो बृज किशोर कुमावत आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur