Hindi News / General News / फिल्म पानीपत के विरोध में उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फिल्म पानीपत के विरोध में उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी [बाबूलाल सैनी ] आज मंगलवार को फिल्म पानीपत के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। युवाओं ने बताया कि फिल्म पानीपत में भरतपुर के राजा सूरजमल के इतिहास से जुड़े तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है जिससे समाज के लोगों की भावना आहत हुई है। ज्ञापन देकर मांग की गई कि पानीपत फिल्म को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान विकास जाखड़, प्रताप सिंह नारी, विकास पूनिया नबीपुरा, विकास चौधरी, महेश, बाबूलाल, अशोक जाखड़, रमेश जाखड़, डॉ विकास, अशोक हरसावां सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur