Hindi News / General News / फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने महाराष्ट्र को 1-0 से किया पराजित

फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने महाराष्ट्र को 1-0 से किया पराजित

9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैम्पियनशिप

सीकर, पालवास रोड़ स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला हॉकी हिमाचल व हॉकी महाराष्ट्र के मध्य खेला गया जिसमें हिमाचल ने महाराष्ट्र को 1-0 से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। रोमांचक मुकाबले में शानदार डिफेंस के साथ खेलते हुए प्रथम तीन क्वार्टर में दोनों ही टीमें 0-0 से बराबरी पर रही। अंतिम क्वार्टर में हिमाचल की सोनम ने निर्णायक गोल किया एवं मैन ऑफ द मैच का जम्बो अवार्ड जीता। इससे पूर्व हॉकी उत्तराखंड एवं हॉकी मध्य भारत के बीच तीसरे स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में मध्य भारत ने उत्तराखंड को 5-2 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मध्य भारत की ओर से सालीमा और स्नेहा ने 2-2 और आयुषी ने 1 गोल किया। स्नेहा को मैन ऑफ द मैच का जम्बो अवार्ड मिला। राजस्थान में पहली बार खेली गयी इस महिला हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप के समापन समारोह में वरिष्ठ आईएएस एवं शासन सचिव व रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के नीरज के. पवन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से कॅरियर को नई दिशा दी जा सकती है। विजेता टीम का लक्ष्य देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिलाने का होना चाहिए। कार्यक्रम के अतिथि नीरज के पवन, ओलम्पियन सैय्यद अली, हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सारस्वत, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रतियोगिता निदेशक रोहिणी बोपन्ना, मित्रानंद पूनिया व साढ़ा सिंह ने विजेता टीम एवं खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। प्रिंस एजुहब के निदेशक व आयोजन समिति अध्यक्ष जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा एवं खेल प्रभारी सोमेन्द्र यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur