Hindi News / General News / फिर से शेखावाटी में ही रह गया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद

फिर से शेखावाटी में ही रह गया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद

चूरू जिले के सतीश पूनिया बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

झुंझुनू, 24 जून को मदन लाल सैनी के निधन से खाली हुई भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी फिर से शेखावाटी के हिस्से में ही आई है। चूरू जिले के रहने वाले सतीश पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की गई है। गौरतलब है कि सतीश पूनिया वर्तमान में आमेर से विधायक हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वे इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, एबीवीपी समेत जिला व प्रदेश स्तर पर पार्टी में काफी पदों पर रह चुके हैं। साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान व समय-समय पर चलाए जाने वाले विशेष अभियानों में भी उनको कई बार प्रभारी भी बनाया जा चुका है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur