Hindi News / General News / प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रुप में मनाया

प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रुप में मनाया

“आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते” – पं. जवाहर लाल नेहरू

झुंझुनू, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में संस्थान के कार्यालय सूरजगढ़ में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, उत्कृष्ट लेखक, अद्भुत वक्ता, इतिहासकार, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रुप में मनाया। देश के महान क्रांतिकारी नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए आजादी की लड़ाई और राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा- स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता के पूर्व और बाद की भारतीय राजनीति के केंद्रीय व्यक्तित्व थे। भारत की आजादी और राष्ट्र के निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान है। पंडित नेहरू एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार थे। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे, बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। नेहरू जी ने एक बार कहा था, ‘आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम जिस तरह से बच्चों की परवरिश करते हैं उससे भारत का भविष्य तय होता है।’ नेहरू जी ने बच्चों के लिए अनेक शिक्षण सामग्री भी लिखी जिसमें उन्होंने बच्चों के व्यावहारिक शिक्षा दिये जाने पर जोर दिया था। भारत के राजनीतिक इतिहास में नेहरू जी की भूमिका अपरिहार्य है। पढ़ाई के बाद स्वदेश लौटने से लेकर मृत्युपर्यन्त नये और आधुनिक भारत का निर्माण करने में नेहरू जी की भागीदारी अतुलनीय और अविस्मररणीय है। भारत के भविष्य को लेकर उनके दूरदर्शी नजरिये ने कालान्तर में सत्ता में आने वाली हर सरकार की मदद की है। नेहरू जी ने ही सरकार और लोगों को करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के विपरीत पहले देश के नागरिक ही सबसे पहले थे और इन सब का कारण सिर्फ नेहरू जी थे।पंडित जवाहर लाल नेहरू, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौर की वह शख्सियत हैं, जिनका नाम उनकी मौत के 58 साल बाद भी देश की सियासत को गरमा देता है। यह एक नाम ही नहीं वरन एक गुलाम भारत से लेकर स्वाधीन भारत, प्राचीन भारत से आधुनिक भारत के बनने की एक पूरी कहानी है। लेकिन इस कहानी में कई उतार-चढ़ाव भी आए हैं, जिनके कारण पंडित नेहरू का नाम आज भी देश की राजनीति में अमर है और सदियों तक रहेगा। पंडित जवाहरलाल नेहरू को इतिहास में हमेशा आधुनिक भारत के सबसे आधुनिक और प्रभावशाली निर्माता के रूप में याद किया जायेगा। इस मौके पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, गौरी शंकर सैनी, रणवीर सिंह ठेकेदार, सुनील गांधी, प्रताप सिंह तंवर, सतीश कुमार, अंजू गांधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur