Hindi News / General News / श्री गोपाल गौशाला में 10 लाख रूपए की लागत से चारा भण्डार गृह एवं टीन शैड बनेंगे

श्री गोपाल गौशाला में 10 लाख रूपए की लागत से चारा भण्डार गृह एवं टीन शैड बनेंगे

मकर संक्रान्ति के दिन बनवारी लाल मित्तल निवासी दांता प्रवासी कोलकत्ता ने निर्माण की स्वीकृति जारी की

दांतारामगढ़, [ लिखा सिंह सैनी ] श्री गोपाल गौशाला दांता में मकर संक्रान्ति के दिन बनवारी लाल मित्तल निवासी दांता प्रवासी कोलकत्ता ने गायो के चारा भण्डार गृह (30 फुट चौड़ाई 60 फुट लम्बाई 17 फुट ऊँचाई ) निर्माण की स्वीकृति जारी की है , इस चारा भण्डार गृह की अनुमानित लागत 10 लाख रूपए है । ओम प्रकाश जी राजेश कुमार जी पोद्दार निवासी दांता प्रवासी ईचलकरंजी ने श्री गोपाल गौशाला दांता मे लगभग 4.50 लाख रूपए की लागत से टीन शैड (30*100) मय ठाण एवं फर्श के निर्माण की स्वीकृति दी है । दोनो भामाशाहो का कस्बेवासियों ने साधुवाद ज्ञापित क़िया है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur